Friday, February 6, 2026

Australia and South Africa one day cricket : ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 276 रनों से हराया

 1991 के बाद साउथ अफ्रीका को मिली सबसे बड़ी हार

Date:

ग्रेट बैरियर रीफ एरीना (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com) ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका Australia and South Africa one day cricket के बीच खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज को साउथ अफ्रीका ने 2-1 से अपने नाम कर लिया। आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार खेल दिखाया और अफ्रीका को 276 रनों से हरा दिया।

Australia and South Africa one day cricket

Australia and South Africa one day cricket ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 103 गेंदों में 142 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और पांच छक्के निकले। कप्तान मिचेल मार्श ने 106 गेंदों का सामना किया और 100 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरन ग्रीन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 118 रनों की पारी खेली। ग्रीन ने अपनी पारी में 10 चौके और 8 छक्के लगाए। वहीं, एलेक्स केरी ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली। केरी ने मात्र 37 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 50 रन बना दिए, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में मात्र 2 विकेट के नुकसान पर 431 रन बना दिए।

साउथ अफ्रीका की टीम 155 रनों पर ऑलआउट

Australia and South Africa one day cricketसाउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और मात्र 155 रनों पर ऑलआउट हो गई। मार्करम 2 रन बनाकर आउट हुए। रयान रिकेल्टन और 39 के स्कोर पर टेम्बा बावुमा का विकेट भी साउथ अफ्रीका ने गंवा दिया। टीम का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया। साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए कूपर कोनली ने 5 विकेट झटके। उनके अलावा जेवियर बार्टलेट ने 2 और सीन एबॉट ने 2 विकेट अपने नाम किए। तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के चलते 1991 के बाद साउथ अफ्रीका को वनडे क्रिकेट के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।Australia and South Africa one day cricket

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...