कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com) || ॐ तत् सत् || अघोर गुरुपीठ ब्रम्हनिष्ठालय ग्राम बनोरा के प्रागंण में पूज्यपाद औघड़ संत सदगुरु श्री प्रियदर्शीराम जी के पावन सानिध्य में पूज्यपाद अघोरेश्वर भगवान राम जी का अवतरण दिवस भाद्रपद शुक्ल सप्तमी 30 अगस्त 2025 दिन शनिवार को मनाया जाएगा |

अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ के व्यवस्थापक मंडल के द्वारा सभी धर्मबन्धुओं व माताओ को पूज्य पाद अघोरेश्वर भगवान राम जी के अवतरण दिवस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है | अवतरण दिवस का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रांत में रायगढ़ जिला के ग्राम बनोरा में स्थित अघोर गुरुपीठ ब्रम्हनिष्ठालय के प्रागंण में आयोजित है|
कार्यक्रम विवरण – ( दिनांक 30.08.2025 शनिवार )
प्रातः 08.00 बजे – पूज्य बाबा जी द्वारा श्री गुरुचरण पादुका पूजन
प्रातः 08.30 बजे – सामूहिक आरती
प्रातः 08.40 से 09.30 बजे – सामूहिक गुरुगीता पाठ
प्रातः 09.30 से 11.30 बजे – सामूहिक हवन
प्रातः 10.00 से 04.00 बजे – भजन कीर्तन
मध्यान्ह 12.00 से 04.00 बजे – सामूहिक प्रसाद वितरण
अपरान्ह 04.30 बजे से – आशीर्वचन (पूज्यपाद औघड़ संत सदगुरु श्री प्रियदर्शीराम जी के श्रीमुख से)