Friday, February 6, 2026

ED Raid : आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर ईडी ने मारा छापा

दिल्ली के आसपास 13 ठिकानों पर चल रही छापेमारी, मोदी सरकार आप पार्टी के पीछे पड़ी : केजरीवाल

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर  ईडी ED Raidने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ईडी की रेड हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन घोटाला मामले में की गई है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन इस मामले में जांच के दायरे में हैं।  इसको लेकर ईडी ED Raid ने अपनी ईसीआईआर दर्ज की थी। ईडी की रेड के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है और इसे झूठा और निराधार बताया है। जानकारी के लिए बता दें कि ईडी की दिल्ली और आस पास के 13 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज के घर हुई छापेमारी पर कहा कि मोदी सरकार जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। आप को निशाना बनाया जा रहा है। आप को निशाना इसलिए बनाया जा रहा है क्योंकि पार्टी ने मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सबसे ज्यादा आवाज उठाई है। सौरभ भारद्वाज के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी की ओर से बयान सामने आया है। आप ने इस कार्रवाई को ध्यान भटकाने की रणनीति बताया है। साथ ही दावा किया है कि उनके खिलाफ मामला झूठा है। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने  ईडी ED Raid की कार्रवाई पर कहा कि छापेमारी ध्यान भटकाने की रणनीति है। यह मामला उस समय का है जब भारद्वाज किसी मंत्री पद पर नहीं थे। यह मामला झूठा है। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके के खिलाफ दर्ज मामला झूठा और निराधार है। क्योंकि जिस समय ईडी ने मामला दर्ज किया था, उस समय वह मंत्री भी नहीं थे। आप नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करना और उन्हें जेल में डालना मोदी सरकार की नीति है। भाजपा सरकार सभी आप नेताओं को एक-एक करके परेशान कर रही है और उन्हें जेल में डाल रही है। पीएम मोदी की फर्जी डिग्री से ध्यान हटाने के लिए छापेमारी की जा रही है। पीएम मोदी की फर्जी डिग्री पर चर्चा न हो, इसके लिए ईडी ने कार्रवाई की है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज सौरभ भारद्वाज के घर पर छापा मारा गया है। क्योंकि कल से पूरे देश में पीएम मोदी की डिग्री को लेकर चर्चा की। जो डिग्री फर्जी है। ये रेड उस से ध्यान भटकाने के लिए की गई है। सत्येंद्र जैन को भी तीन साल जेल में रखा लेकिन बाद में सीबीआई और ईडी ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट फाइल की। इस से साफ है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर किए गए सारे केस फर्जी और झूठे हैं।

 तब सौरभ मंत्री ही नहीं थे

सौरभ भारद्वाज के यहां ईडी की ED Raid रेड क्यों पड़ी। दरअसल कल से प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री को लेकर चर्चा हो रही है। ये कैसी यूनिवर्सिटी है जिसे गर्व ही नहीं है कि देश के पीएम उनके यहां से पढ़े हैं। ये रेड 100 परसेंट फर्जी है, क्योंकि जिस समय का ये मामला है, तब सौरभ मंत्री ही नहीं थे। वे उसके दो साल बाद मंत्री बने। ये हास्यास्पद है। आपके मंत्री बनने से दो-तीन साल पहले के मामलों पर आपके यहां रेड हो रही है। ये ऐसी बात हो गई, मानो कोलगेट स्कैम और 2जी स्कैम पर मोदी जी के घर रेड पड़ जाए।

ED : कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को ईडी ने किया गिरफ्तार

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...