हमारी सेना ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया : प्रधानमंत्री मोदी

      धार में बोले पीएम मोदी, कहा-जैश का आतंकी रो-रोकर अपना हाल बता रहा था

      Date:

          भोपाल (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन वे मध्य प्रदेश के धार पहुंचे। यहां उन्होंने जनता को संबोधित किया और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जैश के उस आतंकी का भी जिक्र किया, जिसका 16 सितंबर को वीडियो सामने आया था। उन्होंने कहा कि कल (16 सितंबर) जैश का आतंकी रो-रोकर हाल बता रहा था। बता दें कि आतंकी का जो वीडियो सामने आया था, उसमें आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ये कहता हुआ दिख रहा था कि भारत ने आतंकी मसूद अजहर के परिवार के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।
          प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा। हमने ऑपरेशन सिंदूर से आतंकियों के ठिकानों को उजाड़ दिया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। आज का भारत किसी परमाणु धमकी से नहीं डरता। मां भारती की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। घर में अगर मां ठीक रहती है तो पूरा घर ठीक रहता है। अगर मां बीमार है तो पूरे घर की व्यवस्था बिगड़ जाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज कौशल निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती है। मैं भगवान विश्वकर्मा को नमन करता हूं। अपने कौशल से राष्ट्र निर्माण में लगे करोड़ों भाइयों और बहनों को भी मैं आज विश्वकर्मा जयंती पर आदरपूर्वक प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं बुद्धि और ज्ञान की देवी मां वाग्देवी को नमन करता हूं। विश्वकर्मा जयंती के दिन आज एक बड़ी औद्योगिक शुरुआत होने जा रही है। देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास यहां (धार) हुआ है। इस पार्क से भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई ऊर्जा मिलेगी और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। इस टेक्सटाइल पार्क से हमारे युवकों, युवतियों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। मैं इन परियोजनाओं के लिए सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।

           देश ने सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति देखी

          प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज ही के दिन, देश ने सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति देखी थी। उनके नेतृत्व में, भारतीय सेना ने हैदराबाद को वर्षों के अत्याचारों से मुक्त कराया, वहां के लोगों के अधिकारों की रक्षा की और भारत के गौरव को पुनस्र्थापित किया। इस महान उपलब्धि को दशकों तक भुला दिया गया और किसी ने इसे याद नहीं किया। लेकिन आज आपने हमें इसे सम्मानित करने का अवसर दिया और हमने इसे हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाकर इसे चिरस्थायी बना दिया है, यह भारत की एकता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

          स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान माताओं-बहनों को समर्पित

          प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान माताओं-बहनों को समर्पित है। हमारा मकसद है- एक भी महिला, जानकारी या संसाधनों के अभाव में बीमारी का शिकार न हो! विकसित होते भारत में हमें मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को जितना संभव हो सके, कम करना ही है। इसी उद्देश्य से वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की गई। इस योजना के अंतर्गत पहली संतान होने पर 5,000 और दूसरी बेटी के जन्म पर 6,000 सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं। अब तक 4.5 करोड़ से अधिक गर्भवती माताओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ मिल चुका है। अब तक 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि मेरी माताओं बहनों के खातों में पहुंच चुकी है।

          मैं शिव भक्त हूं सारा जहर निगल लेता हूं : प्रधानमंत्री मोदी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाले टीआई पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज...