लग्जरी ट्रेन से मथुरा पहुंचीं राष्ट्रपति, बांके बिहारी के किए दर्शन

      निधिवन पहुंच वृक्षों की पूजा की और 500 मीटर लगाई परिक्रमा

      Date:

          मथुरा (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। दुनिया की सबसे लग्जरी ट्रेनों में से एक महाराजा एक्सप्रेस से गुरुवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मथुरा के वृंदावन पहुंचीं। यहां उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह निधिवन पहुंचीं। यहां वृक्षों की पूजा की और 500 मीटर परिक्रमा लगाई।
          राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्रीकुब्जा मंदिर और सुदामा कुटी भी जाएंगी। वह गुरुवार दिल्ली से रवाना हुईं। करीब डेढ़ घंटे बाद यानी 10 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ट्रेन के 18 में से 12 कोच राष्ट्रपति और उनके स्टाफ के लिए रिजर्व रखे गए थे। इनमें प्रेसिडेंशियल सुइट, डीलक्स सुइट, रेस्टोरेंट, लाउंज और पावर कार शामिल हैं। राष्ट्रपति मुर्मू 7 घंटे मथुरा-वृंदावन में रुकेंगी। इस दौरान वह कई धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए जाएंगी। द्रौपदी मुर्मू श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए थे।

          राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इजरायल को रोश हशनाह की दी शुभकामनाएं

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...