पाकिस्तान की निकली हेंकड़ी, सौंपी एशिया कप की ट्रॉफी

      पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था भारत

      Date:

          एशिया कपदुबई (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। टीम इंडिया को अब एशिया कप की ट्रॉफी मिल गई है। अब तक अपनी ऐंठ में रहे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सारी हेंकड़ी निकल गई है। एसीसी यानी एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से यूएई क्रिकेट बोर्ड को एशिया कप की ट्रॉॅफी दे दी गई है। जल्द ही इसे बीसीसीआई को दे दिया जाएगा। भारत ने पाकिस्तान को ही पांच विकेट से हराकर 28 सितंबर को इस खिताब पर कब्जा किया था।
          भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अजेय रहते हुए एशिया कप जीतने में कामयाबी हासिल की थी। जब ट्रॉफी पर मिलने की बारी आई तो मंच पर पीसीबी के चीफ मोहसिन नकवी आकर खड़े हो गए। मोहसिन ही अभी एसीसी यानी एशियन क्रिकेट काउंसिल के भी अध्यक्ष हैं। उसी हैसियत ये वे ट्रॉफी देने आए थे, लेकिन टीम इंडिया ने साफ कर दिया कि वे मोहसिन के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेंगे। हालांकि मोहसिन बेशर्मी के साथ मंच पर खड़े रहे। बाद में वे ट्रॉफी लेकर चले गए। इसके बाद हंगामा मचा। दुबई में एसीसी की मीटिंग हुई, इसमें बीसीसीआई के प्रतिनिधि के रूप में राजीव शुक्ला और आशीष शेलर मौजूद रहे। इन दोनों ने मोहसिन नकवी को जमकर खरी खोटी सुनाई और साफ कर दिया कि भारत ने एशिया कप का खिताब जीता है और उसका इस खिताब पर हक है, इसलिए जल्द से जल्द इसे भारत के सुपुर्द किया जाए। बीसीसीआई ने इसकी भी तैयारी शुरू कर दी थी कि अगर बात नहीं बनी तो पीसीबी की शिकायत आईसीसी में की जाएगी।

          पाकिस्तान चारोखाने चित्त

          मिली जानकारी के अनुसार एसीसी ने एशिया कप की ट्रॉफी यूएई क्रिकेट बोर्ड को सौंप दी है। जहां से उसे भारत को दिया जाएगा। भारतीय टीम बस इतना ही चाहती थी वे मोहसिन ने ये ट्रॉफी नहीं लेंगे। अगर ये काम एसीसी ने 28 सितंबर को ही कर दिया होता तो मामला इतना बढ़ता ही नहीं। हालांकि एसीसी ने अंत में वही किया है जो भारत चाहता था। यानी भारत ने एशिया कप के साथ साथ रणनीतिक तौर पर भी जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की है।

          एशिया कप 2025 : पाकिस्तान हमारे सामने टिकने लायक नहीं : तिलक वर्मा

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...