अरबाज व शूरा के घर आई नन्हीं परी

      58 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बने अरबाज खान

      Date:

          मुंबई (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान के घर बेटी का जन्म हुआ है। शूरा को डिलीवरी के लिए मुंबई के पी.डी. हिंदुजा अस्पताल में एडमिट किया गया था।
          सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान भी इस खुशी के मौके पर अपने परिवार के साथ खुशी मनाने के लिए पनवेल फार्महाउस से मुंबई पहुंचे। अरबाज इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे थे। डिलीवरी के चलते परिवार के कुछ सदस्य भी अस्पताल में पहुंचे। शूरा ने जून में अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी। बेटी के जन्म के बाद 58 साल की उम्र में अरबाज दूसरी बार पिता बने हैं। शूरा से पहले अरबाज की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। उनका बेटा अर्जान 2002 में पैदा हुआ था। हालांकि, 2017 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया।
          बता दें कि कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद, अरबाज और शूरा की शादी 24 दिसंबर 2023 को एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। शादी अरबाज की बहन, अर्पिता खान शर्मा के घर हुई थी। अरबाज खान और शूरा की पहली मुलाकात रवीना टंडन की फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी। अरबाज उस फिल्म के प्रोड्यूसर थे, जबकि शूरा लीड एक्ट्रेस की मेकअप आर्टिस्ट थीं। काम के दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

          बॉलीवुड में दिखी दुर्गा पूजा की आस्था

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...