एडीजीपी वाई पूरण कुमार के परिवार से मिले राहुल गांधी

      प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री से कहा-एक्शन लीजिए और तमाशा बंद कीजिए

      Date:

          चंडीगढ़ (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने करीब 50 मिनट तक परिवार वालों से बातचीत की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने नायब सैनी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने मामले के आरोपी अधिकारियों को तुरंत अरेस्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये एक परिवार का मामला नहीं है। दलितों को प्रताडि़त करना गलत है। राहुल गांधी ने कहा कि मेरी पीएम और हरियाणा सीएम से अपील है कि दोनों बेटियों से किए वादे को पूरा करें। सरकार तमाशा बंद करें।
          राहुल गांधी ने आगे कहा कि कई वर्षों से सिस्टम के आधार पर भेदभाव हो रहा है। ऑफिसर को कमतर करने के लिए करियर बर्बाद करने के लिए सिस्टम के आधार पर दूसरे ऑफिसर लगातार काम कर रहे हैं। ये सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं है। देश में करोड़ों दलित भाई-बहन हैं. उनको गलत मैसेज जा रहा है। मैसेज जा रहा है कि आप कितने भी सफल क्यों न हों, कितने भी ताकतवर क्यों न हों, कितने भी इंटेलिजेंट क्यों न हों। अगर आप दलित हो तो आपको दबाया जा सकता है। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कुमारी शैलजा, हरियाणा कांग्रेस प्रतिपक्ष राव नरेंद्र और एआईसीसी के चेतन चौहान मौजूद थे।

          अफगानिस्तान विदेश मंत्री की प्रेस कांन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की रोक पर भड़के राहुल गाँधी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाले टीआई पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज...