अग्निवीर भर्ती : युवाओं के लिए मौका, भर्ती रैली 8 दिसंबर से

      लखनऊ के अभ्यर्थियों की रैली 11 दिसंबर को

      Date:

          लखनऊ (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बरेली स्थित जाट रेजिमेंटल सेंटर में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा के तहत अग्निवीर भर्ती रैली आठ दिसंबर से शुरू होगी। भर्ती 16 दिसंबर तक चलेगी। मध्य कमान प्रशासन ने भर्ती रैली का शेड्यूल जारी किया है। लखनऊ के अभ्यर्थियों की रैली 11 दिसंबर को होगी।
          मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, ट्रेड्समैन, संगीतकार, खिलाड़ी व लिपिक पदों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजिमेंट के भूतपूर्व व सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान शहीद व घायल सैनिकों के बेटों, भाइयों के लिए हो रही है। अभ्यर्थियों को प्रारंभित जांच के लिए सभी प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों के साथ सुबह चार बजे भर्ती स्थल पहुंचना होगा। सात बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जाट रेजिमेंटल सेंटर बरेली के भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

          यह है शेड्यूल

          • 8 दिसंबर: अग्निवीर स्पोर्ट्स और सामान्य ड्यूटी पद के लिए यूपी, राजस्थान व हरियाणा को छोड़कर अन्य सभी राज्यों के अभ्यर्थियों की रैली। इसमें खेल परीक्षण में चयनित खिलाड़ी शामिल होंगे।
          • 9 दिसंबर: अग्निवीर सामान्य ड्यूटी के लिए हरियाणा के अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, रेवाडी, नूंह, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पलवल, पंचकुला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर के अभ्यर्थियों के लिए रैली होगी।
          • 11 दिसंबर: अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद हेतु यूपी के आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, आजमगढ, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर, कासगंज, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर(पडरौना), ललितपुर, लखनऊ, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मेरठ, चंदौली, चित्रकूट, एटा, देवरिया, इटावा, फैजाबाद चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर के अभ्यर्थियों के लिए।
          • 12 दिसंबर: अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिए यूपी के बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बदायूं, भदोही, बुलन्दशहर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, जालौन, हापुड़, पीलीभीत, प्रतापगढ, रामपुर, रायबरेली, सहारनपुर, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर, मथुरा, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी, कानपुर देहात, बिजनौर व संभल के अभ्यर्थियों के लिए।
          • 13 दिसंबर: अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिए राजस्थान के अजमेर, बांसवाड़ा, बारा, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चितौडग़ढ, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जोधपुर, अलवर व श्रीगंगानगर के अभ्यर्थियों के लिए।
          • 15 दिसंबर: अग्निवीर ट्रेड्समैन व अग्निवीर यंत्र वादक सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली।
          • 16 दिसंबर: अग्निवीर लिपिक पद के लिए केवल जाट रेजिमेंट के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली होगी।

          मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने 454 पदों पर निकाली भर्ती

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाले टीआई पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज...