मुख्यमंत्री को विधानसभा अध्यक्ष ने नए विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होने दिया आमंत्रण

      Date:

          डॉ. रमन सिंहरायपुर (AKHANDBHARATHNKP.COM)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के राजधानी निवास निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आगामी 1 नवम्बर को आयोजित होने वाले नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में आमंत्रित करते हुए औपचारिक आमंत्रण पत्र भेंट किया।

          https://dprcg.gov.in/post/1761753081/Raipur-Assembly-Speaker-Dr-Raman-Singh-invited-Chief-Minister-Shri-Vishnu-Dev-Sai-to-attend-the-inauguration-ceremony-of-the-new-Assembly-building
          इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष और गर्व का अवसर है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की रजत जयंती वर्ष के शुभ अवसर पर प्रदेश की जनता को नवीन विधानसभा भवन समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से इस भव्य एवं सुसज्जित विधानसभा भवन का लोकार्पण प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण होगा। यह भवन छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपराओं, विकास यात्रा और जनभावनाओं का प्रतीक बनेगा, जिसके हम सभी साक्षी बनेंगे।

          हर कार्डधारियों को मिले गुणवत्तापूर्ण राशन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...