BSF में 391 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब, 4 नवंबर तक करें अप्लाई

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ओर से स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इनमें से पुरुषों के लिए 197 और महिलाओं के लिए 194 पद खाली हैं।

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

          • 10वीं पास
          • कैंडिडेट ने संबंधित स्पोर्ट्स में राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया हो।

          एज लिमिट

          • न्यूनतम : 18 साल
          • अधिकतम : 23 साल
          • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
          • आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

          शारीरिक योग्यता

          • पुरुष : न्यूनतम लंबाई 170 सेमी
          • सीना बिना फुलाए न्यूनतम 80 सेमी और फुलाकर 85 सेमी होना चाहिए।
          • महिला : अधिकतम लंबाई 157 सेमी

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
          • उसके बाद फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
          • डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) होगा।

          सैलरी

          • 21,700-69,100 रुपए प्रतिमाह
          • केंद्रीय सरकार द्वारा दिए जाने वाले अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

          ऐसे करें आवेदन 

          • ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
          • रजिस्ट्रेशन करके पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करें।
          • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
          • फॉर्म सब्मिट करें।
          • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

          Government Job : कॉन्स्टेबल के 7,500 पदों पर निकली भर्ती

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...