Saturday, February 7, 2026

पीएम व सीएम की जोड़ी ने बिहार में काफी विकास किया : अमित शाह

केन्द्रीय गृहमंत्री ने मुजफ्फरपुर में महागठबंधन पर बोला हमला, चुनावी सभा को किया संबोधित

Date:

पटना (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के लिए मतदान करने की अपील की। इसके बाद महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं बाबा गरीबनाथ धाम को प्रमाण कर अपने भाषण की शुुरुआत करता हूं। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में माता सीता का भव्य मंदिर बनेगा। छह नवंबर को आपको मतदान करना है।
गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार में काफी विकास किया। एम्स, एयरपोर्ट, मेट्रो, पावरप्लांट समेत कई सौगातें दी। जंगलराज से बिहार को विकास की ओर ले जाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है। नरेंद्र मोदी के शासनकाल में ही मुजफ्फरपुर की लीची आज देश दुनिया में पहुंचकर आज मिठास बांटने का काम कर रही है। यह सब लालू-राबड़ी राज में नहीं हो सकता था। लालू-राबड़ी शासनकाल में यहां पर जी कृष्णैया की पीट-पीटकर हत्या की गई। अगर फिर से लालू के बेटे सीएम बनते हैं तो बिहार में तीन नए मंत्रालय खुलेंगे। एक अपहरण, दूसरा रंगदारी और तीसरा हत्या को बढ़ावा देने वाला मंत्रालय खुलेगा। अगर आपने पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व सरकार बनाई तो बाढ़ मुक्त बिहार बनाने के लिए मंत्रालय बनाया जाएगा।

लालू व सोनिया को अपने बेटों की चिंता सताती है

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि लालू प्रसाद और सोनिया गांधी को अपने बेटों को चिंता सताती है। लालू अपने बेटे तेजस्वी को सीएम और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को पीएम बनाना चाहते हैं। लेकिन दोनों को मैं बता दूं कि यहां सीट ही खाली नहीं है। वहां पीएम मोदी हैं तो यहां सीएम नीतीश कुमार हैं। दोनों में कोई सीट खाली नहीं है और न होने वाली है। इसलिए जो लोग दिन में सपने देख रहे हैं वह सपने देखना छोड़ दें। बिहार की जनता एनडीए की सरकार फिर से लाने जा रही है।

कांग्रेस की वजह से सरदार पटेल को 41 साल बाद मिला भारत रत्न : शाह

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...