हमें बिहार के सभी ओसामा बिन लादेन को खत्म करना होगा : हिमंत बिस्वा सरमा

      असम के मुख्यमंत्री ने बिहार में चुनावी जनसभा को किया संबोधित

      Date:

          पटना (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बिहार में पहले चरण के मतदान के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी सीवान में गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में रघुनाथपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में जितने भी ओसामा बिन लादेन हैं उन सभी को खत्म करना होगा। असम सीएम ने अपने इस बयान से राजद प्रत्याशी और बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब पर निशाना साधा।
          असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मेरे रघुनाथपुर आने से पहले मुझे लगता था कि मुझे यहां भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता दिखाई देंगी, लेकिन मुझे बताया गया कि यहां कई राम, लक्ष्मण और सीता हैं, लेकिन यहां एक ओसामा भी है। मैंने पूछा कि ओसामा कौन है? ये ओसामा भी पूर्व के ओसामा बिन लादेन जैसा है। हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि राज्य में एक भी ओसामा बिन लादेन न रहे। ओसामा का पिता शहाबुद्दीन था। असम सीएम ने राजद प्रत्याशी ओसामा शहाब का नाम लिए बिना उनकी तुलना ओसामा बिन लादेन से कर दी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस देश के जितने भी ओसामा हैं, सबको एक-एक करके खत्म करना है। यह देश राम-सीता का देश है और कभी भी ओसामा बिन लादेन जैसा किसी का वर्चस्व नहीं मान्य होगा।

          बिहार में विकास केवल एनडीए के शासन में ही संभव : रेखा गुप्ता

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              टेक-ऑफ के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश, 66 की मौत, 50 से अधिक घायल

              बोगोटा (एजेंसी)। कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का हरक्यूलिस...

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...