Saturday, February 7, 2026

SAIL ने 124 पदों पर निकाली भर्ती

ट्रेनिंग के दौरान 50 हजार, एक साल बाद डेढ़ लाख से ज्यादा सैलरी

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार सेल की ऑफिशियल वेबसाइट sailcareers.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

  • न्यूनतम 65% अंकों (सभी सेमेस्टर के मार्क्स का एवरेज) के साथ केमिकल, सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन केमिकल और मेटलर्जिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री।
  • फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं।

एज लिमिट 

  • 5 दिसंबर 2025 को अधिकतम 28 वर्ष।
  • आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी।

सैलरी 

  • ट्रेनिंग के दौरान : 50,000 रुपए प्रतिमाह
  • एक साल का ट्रेनिंग पीरियड पूरा होने के बाद : 60,000-1,80,000 रुपए प्रतिमाह तक बेसिक सैलरी मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस 

  • रिटन एग्जाम
  • ग्रुप डिस्कशन
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

फीस

  • सामान्य/ओबीसी : 1050 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स : 300 रुपए

एग्जाम पैटर्न 

  • एग्जाम मोड : सीबीटी
  • एग्जाम डेट : जनवरी 2026 या फरवरी 2026 (संभावित)
  • टोटल मार्क्स : 200
  • एग्जाम पार्ट : 2
  • पार्ट 1 : डोमेन नॉलेज टेस्ट (ड्यूरेशन – 40 मिनट)
  • पार्ट 2 : एप्टीट्यूड टेस्ट (ड्यूरेशन – 80 मिनट)

ऐसे करें आवेदन

  • सेल की ऑफिशियल वेबसाइट sailcareers.com पर जाएं।
  • फॉर्म में जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • चेक करने के बाद इसे सब्मिट कर दें।
  • फॉर्म का प्रिंट लेकर रखें।

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...