छत्तीसगढ़ : मेडिकल कॉलेजों में होगी सीधी भर्ती

      3 साल बाद असिस्टेंट-प्रोफेसर के 125 पद पर होगी परीक्षा

      Date:

          रायपुर।(AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने प्रदेश के 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 125 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू होगी। यह भर्ती जून 2022 के बाद पहली नियमित भर्ती है।
          छत्तीसगढ़ प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 332 पद खाली हैं, जबकि भर्ती सिर्फ 125 पदों पर हो रही है। यानी खाली पदों के आधे से भी कम। भर्ती 35 विभागों के क्लीनिकल, नॉन क्लीनिकल व सुपर स्पेशियलिटी विभागों में की जाएगी।

          • कुल स्वीकृत पद : 1284 पद
          • कुल खाली पद : 645 पद
          • खाली पदों का प्रतिशत : 50.23 प्रतिशत यानि हर 100 फैकल्टी पदों में 50 से ज्यादा रिक्त हैं।

          छात्रों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

          चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जुलाई में ही प्रस्ताव पीएससी को भेज दिया था। प्रदेश के मेडिकल कॉलेज लंबे समय से फैकल्टी की कमी से जूझ रहे हैं। इसका असर एमबीबीएस और पीजी छात्रों की पढ़ाई पर पडऩे लगा है। साढ़े 3 साल बाद होने वाली इस भर्ती से कॉलेजों में उपलब्ध फैकल्टी की संख्या में थोड़ी सुधार की उम्मीद है।

          7 सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों की होगी भर्ती

          पीएससी के विज्ञापन के अनुसार कार्डियोलॉजी (2 पद), मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, कार्डियो थोरेसिक एंड वेस्कुलर सर्जरी, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट इन विभाग में 7 सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों की भी भर्ती शामिल होगी। इसका मुख्य कारण है जगदलपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को ठेके पर दिया जाना। इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता अनिवार्य है।

          वेस्ट बंगाल में स्पेशल एजुकेशन टीचर के 2308 पदों पर भर्ती

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...