Friday, February 6, 2026

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका : गुवाहाटी में सुबह जल्दी शुरू होगा मैच

सुबह ठीक 9 बजे फेंक दी जाएगी पहली बॉल

Date:

गुवाहाटी (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच जारी सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में 22 नवंबर से खेला जाना है। दोनों टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। गुवाहाटी में कई सारे इंटरनेशनल मैच हुए हैं, लेकिन टेस्ट की मेजबानी यहां पहली बार होने जा रही है। गुवाहाटी में सूर्यास्त जल्दी होता है, इसलिए यहां सुबह मैच जल्दी शुरू होगा। इससे पहले जब कोलकाता में टेस्ट हुआ था, तब सुबह नौ बजे टॉस हुआ था, लेकिन गुवाहटी में ऐसा नहीं होगा।
गुवाहाटी में सुबह साढ़े आठ बजे दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर आएंगे और यही समय टॉस का होगा। इसके आधे घंटे बाद यानी नौ बजे पहली बॉल डाल दी जाएगी। खास बात ये भी है कि आपने टेस्ट में हमेशा देखा होगा कि पहले लंच ब्रेक होता है और शाम को टी ब्रेक होता है। लेकिन गुवाहाटी में इससे उलट होगा। पहले टी ब्रेक लिया जाएगा और उसके बाद लंच ब्रेक होगा। खास बात ये है कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है। यानी गुवाहाटी में परम्परा बदल रही है और इसकी गवाह ये शहर बनने जा रहा है।

शाम को जल्दी खत्म हो जाएगा दिन का खेल

सुबह नौ बजे से मैच शुरू हो जाएगा और शाम को चार से साढ़े चार बजे तक खत्म भी हो जाएगा। मैच शनिवार को शुरू होगा। पहला टेस्ट तो पूरे तीन दिन भी नहीं चला। अब देखना होगा कि गुवाहाटी में कैसी पिच तैयार की जाती है। उम्मीद की जानी चाहिए कि मैच रोचक हो और पूरे पांच दिन तक चलेगा, जो भी टीम अच्छा प्रदर्शन करे, वो जीत दर्ज करे। इन सभी के बीच आप मैच के टाइम का खास ख्याल रखिएगा, नहीं तो आपका मैच छूट भी सकता है।

कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराया

Share post:

Popular

More like this
Related

UPSC CSE का नोटिफिकेशन जारी, 933 पदों पर भर्ती

नई दिल्ली (एजेंसी)। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने...