Friday, February 6, 2026

सरकार… जनता के लिए सौगात या मरहम

पहले 400 यूनिट बिजली हाफ थी फिर 100 अब 200 यूनिट तक की बिजली पर देना होगा आधा पैसा,  सीएम साय ने किया ऐलान

Date:

रायपुर । (AkhandBharatHNKP.Com)  बढ़े हुए बिजली बिल से परेशान छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए साय सरकार ने प्रदेश में 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान इसकी घोषणा की है।

बिजली बिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस घोषणा को जनता के लिए राहत देने का फैसला बताया जा रहा है वही हकीकत यह है कि छत्तीसगढ में जब कांग्रेस की सरकार थी तब प्रदेश की जनता को 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलता था। कुछ माह पूर्व प्रदेश की भाजपा सरकार ने 400 यूनिट बिजली बिल योजना को संसोधन करते हुए 100 यूनिट तक बिजली बिल हाफ करने का फैसला लिया था। भाजपा सरकार के इस फैसले से जनता नाराज है इसी नाराजगी में मरहम लगाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना का ऐलान किया है ।

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...