किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी

      24 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी योजना, अब तक 3 लाख 90 हजार करोड़ दिया गया

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) के तहत मिलने वाली रकम की 21वीं किस्त को बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जारी कर दी है। पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में पीएम किसान स्कीम की बकाया 21 वीं किस्त लाभार्थी के अकाउंट में सीधे ट्रांसफर कर दिया। इससे करीब 9 करोड़ से भी ज्यादा किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। 21वीं किस्त के तौर पर सरकार ने 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम जारी किया है।
          प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में कुल 6000 रुपये सरकार की तरफ से पात्र किसानों को ट्रांसफर की जाती है। यह 2000-2000 रुपये के तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत अब तक कुल 3 लाख 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम किसानों को दी जा चुकी है। केंद्र सरकार की यह प्रमुख केंद्रीय क्षेत्र योजना 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई थी। कृषि मंत्रालय के अनुसार, 19 नवंबर 2025 को जारी होने वाली आगामी किस्त के साथ, अब तक 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को सहायता दी जा चुकी है। यह धनराशि किसानों के लिए बड़ी मददगार साबित हुई है।

          Pradhan Mantri Dhan-Dhanya Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम के तैराकों ने राज्यपाल से की मुलाकात, 9 पदक जीतकर बने फर्स्ट रनर-अप

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026...

              सुकमा में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

              सुकमा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और...