बिहार : नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री

      ली सीएम पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी से मिलाया हाथ

      Date:

          नीतीश कुमारपटना (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। नीतीश कुमार ने आज दसवीं बार बिहार के सीएम के पद की शपथ ले ली है। गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में नीतीश ने सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत एनडीए के तमाम दिग्गज नेता भी शामिल थे।
          शपथ ग्रहण के दौरान हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं। मंच पर चिराग पासवान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और सीएम विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली। कुल 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कैबिनेट में इस बार नए चेहरों को मौका दिया गया है। रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। चिराग की पार्टी से 2 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इसमें संजय सिंह भी शामिल हैं। संजय सिंह महुआ से चुनाव जीते हैं। उन्होंने लालू यादव के बेटे तेजप्रताप को मात दी थी।

          इन लोगों को बनाया गया मंत्री

          राज्यपाल के आदेश पर सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया।

          अब बिहारी कहलाना अपमान नहीं सम्मान की बात है : नीतीश कुमार

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...