संघ के दबाव में डीईओ ने बैक डेट पर जारी किया आदेश : ओमप्रकाश बघेल

      शिक्षक संघ ने की मांग, लंबित आवेदनों पर भी अविलंब आदेश जारी करें

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ एवं छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के द्वारा वर्षों से परीक्षा अनुमति एवं कार्योत्तर अनुमति की बाट जोह रहे शिक्षक विषय को लेकर मांग की थी। स्कूल शिक्षा विभाग एवं डीईओ की उदासीनता के सवाल उठाए गए थे।

          ओमप्रकाश बघेल

           

          copy of order
          छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल ने एक बयान जारी कर बताया कि लंबित मांगों पर स्कूल शिक्षा विभाग को संज्ञान लेना पड़ा व बैक डेट में लंबित आवेदनों के लिए अनुमति आदेश जारी किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बघेल ने बताया कि कुछ शिक्षक जिनके द्वारा पूर्व में जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन जमा किए गए हैं उनका अभी भी अनुमति आदेश लंबित है। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल एवं छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ बिलासपुर संभाग के संभागीय अध्यक्ष तरुण सिंह राठौड़ द्वारा मांग की गई है कि वर्तमान में उच्च शिक्षा परीक्षा एवं कार्योत्तर अनुमति से संबंधित जिन शिक्षकों का आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे लंबित हैं तत्काल ऐसे प्रभावित शिक्षकों का विभाग द्वारा संज्ञान लेकर अनुमति आदेश जारी करना चाहिए। वर्षों से अनुमति आदेश की चाह मे उच्च शिक्षा परीक्षा उत्तीर्ण किये शिक्षकों को कार्योंत्तर अनुमति का लाभ मिले एवं उनके सेवा पुस्तिका में योग्यता इंद्राज हो सके।

          जिला शिक्षा अधिकारी उदासीन, अनुमति आदेश नहीं करने की मंशा समझ से परे : ओमप्रकाश बघेल

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              इसरो में वैज्ञानिक और इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, 17 अगस्त तक करें आवेदन

              इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस समेत कई विषयों में...