मुंबई (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने नगर पंचायत और नगर परिषद चुनाव में भाजपा के 100 पार्षद व 3 नगर पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने का दावा किया है । चुनाव में मतदान के पहले ही भाजपा ने कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टी से चुनावी रेस में आगे निकल गये है ।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण का कहना है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व की वजह से जनता का भरोसा मिला। भाजपा की नीतियों और विकास के वादों के चलते कई जगह विपक्ष ने मुकाबले में उतरने की हिम्मत ही नहीं दिखाई ।

प्रदेश में निर्विरोध चुने गए पार्षदों का क्षेत्रवार आंकड़ा
- उत्तर महाराष्ट्र- 49
- पश्चिम महाराष्ट्र- 41
- कोकण- 4
- मराठवाड़ा- 3
- विदर्भ- 3 3

