Friday, February 6, 2026

दुर्ग के गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

सारा सामान जलकर राख, 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Date:

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। दुर्ग में श्री साईं इंड्रस्ट्रीज गद्दा मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। जिस पर दुर्ग दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। इस घटना में संचालक को लगभग दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र के मुरमुंदा इलाके की है। यहां फोम मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में अचानक लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अंदर रखा सामान धूं-धूं कर जलने लगा। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों की सूचना पाकर पुलिस और 6 दमकल टीम मौके पर पहुंची। लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई। वहीं, फैक्ट्री मालिक और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी लेते रहे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी और फोम की बौछारें शुरू कीं।

शॉर्ट-सर्किट की जताई जा रही आशंका

अधिकारी शॉर्ट-सर्किट और अन्य संभावनाओं पर भी जांच कर रहे हैं। अब तक किसी तरह की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है। दमकल विभाग ने कहा कि आग पर जल्द काबू पा लिया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

दुर्ग में सेना के जवान से भिड़े पुलिसकर्मी

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...