गुवाहाटी (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 201 रन पर सिमट गई। टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम फॉलोऑन तक नहीं बचा सकी। उसे 289 रन बनाने थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने भारत को फॉलोऑन नहीं खिलाने का और फिर से बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। यानी भारतीय टीम ने दो दिन गेंदबाजी की और आधे दिन में निपट गए और टीम अब फिर गेंदबाजी करेगी। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए, जबकि सुंदर ने 48 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में 288 रन की बढ़त हासिल है।
सोमवार को मुकाबले के तीसरे दिन भारत ने 9/0 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। 95 रन तक टीम ने 2 ही विकेट गंवाए थे, लेकिन ओपनर्स के विकेट के बाद 122 तक टीम ने 7 विकेट गंवा दिए। सुंदर और कुलदीप यादव ने भारत को 200 तक पहुंचाया। केएल राहुल 22 रन, साई सुदर्शन 15 रन, कप्तान ऋषभ पंत सात रन, रवींद्र जडेजा छह रन और नीतीश रेड्डी 10 रन बनाकर आउट हुए। 95 पर एक विकेट के बाद 122 रन तक आते आते भारत ने सात विकेट गंवा दिए। ध्रुव जुरेल खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद सुंदर ने कुलदीप यादव के साथ 72 रन की साझेदारी निभाई। सुंदर के आउट होते ही टीम 201 रन पर सिमट गई। कुलदीप 19 रन और बुमराह पांच रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से यानसेन ने छह विकेट लिए, जबकि साइमन हार्मर को तीन विकेट मिले। केशव महाराज ने एक विकेट लिया।
गुवाहाटी क्रिकेट टेस्ट: पहला दिन – साउथ अफ्रीका 247 रन , 6 विकेट

