Friday, February 6, 2026

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका : खराब प्रदर्शन पर अब छलका पंत का दर्द

Date:

गुवाहाटी (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। जिसमें टीम इंडिया के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन देखने को मिला। गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय टीम को 408 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ये टीम इंडिया की अब तक की घर पर रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार भी है। गुवाहाटी टेस्ट में शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कप्तानी संभालने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का लगातार आलोचना के बीच सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी सामने आया है, जिसमें कड़ी मेहनत करते हुए फिर से सभी को वापसी का भरोसा दिलाया है।
ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करने के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इसको कबूल करने में बिल्कुल भी शर्म की बात नहीं है कि हमने इस टेस्ट सीरीज में बिल्कुल भी अच्छा खेल नहीं दिखाया। एक टीम एक खिलाड़ी होने के नाते हम सभी की कोशिश इस स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की होती है, ताकि सभी फैंस को खुश होने का मौका दिया जा सके। हम आप सभी से माफी मांगते हैं कि हम आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा नहीं उतर सके, लेकिन खेल हमें सिखाता है कि आपको लगातार सीखते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए। भारतीय टीम की तरफ से खेलना हमेशा सबसे बड़े सम्मान की बात हम सभी के लिए होती है। हम सभी जानते हैं कि इस टीम में कितनी क्षमता है और हम फिर से कड़ी मेहनत करते हुए मजबूत वापसी करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप सभी का लगातार इस तरह से सपोर्ट और प्यार देने के लिए धन्यवाद, जय हिंद।

अब वनडे सीरीज पर सभी की नजरें

अब सभी की नजरें 30 नवंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज पर है, जिसमें टीम इंडिया से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल संभालते हुए दिखाई देंगे तो वहीं ऋषभ पंत की भी स्क्वाड में वापसी हुई है, ऐसे में उन्हें प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिलेगा या नहीं इसको लेकर भी सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं।

Rishabh Pant : क्रिकेटर ऋषभ पंत ने 12वीं के छात्रा की भरी फीस

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...