वाशिंगटन (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे थर्ड वर्ल्ड देशों से आने वाली प्रवास को स्थायी रूप से रोक देंगे। ट्रंप ने आगे कहा कि यह कदम अमेरिका में हो रही अवैध घुसपैठ और अपराधों पर नियंत्रण के लिए जरूरी है। बता दें कि हाल ही में वॉशिंगटन डीसी में एक अफगान नागरिक ने दो नेशनल गार्ड सैनिकों पर गोली चलाई। इस हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज का कोई कानूनी मतलब नहीं है, लेकिन आम तौर पर इसका इस्तेमाल अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका और मिडिल ईस्ट के उन देशों के लिए होता है जो लो इनकम या फिर लोअर मिडिल इनकम कैटेगरी में आते हैं। ट्रम्प ने वॉशिंगटन डीसी में 2 नेशनल गार्ड्स की मौत के बाद गुरुवार को यह ऐलान किया। उन्होंने इस हमले को शरणार्थियों से जोड़कर बताया। ट्रम्प ने कहा कि इमिग्रेशन पॉलिसी की वजह से देश के लोगों की जिंदगी बदतर हो चुकी है। जो लोग अमेरिका के लिए फायदेमंद नहीं हैं या जो हमारे देश से सच्चा प्यार नहीं करते, उन्हें भी हटाया जाएगा। ट्रम्प ने इमिग्रेशन पॉलिसी को और सख्त करने का वादा किया। इससे पहले ट्रम्प प्रशासन ने गुरुवार को ऐलान किया था कि अब 19 देशों से आए प्रवासियों की सख्त जांच की जाएगी।
रिवर्स माइग्रेशन ही इसका समाधान
डोनाल्ड ट्रंप ने तर्क दिया कि उनके लक्ष्यों का उद्देश्य अवैध और विघटनकारी आबादी में बड़ी कमी लाना होगा। जिनमें अनधिकृत और अवैध ऑटोपेन अनुमोदन प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश पाने वाले लोग भी शामिल हैं। केवल रिवर्स माइग्रेशन ही इस स्थिति का पूरी तरह से समाधान कर सकता है। इसके अलावा, सभी को थैंक्सगिविंग की शुभकामनाएं, सिवाय उन लोगों के जो अमेरिका के मूल्यों से नफरत करते हैं, चोरी करते हैं, हत्या करते हैं और उन्हें नष्ट करते हैं। आप यहां ज़्यादा समय तक नहीं रहेंगे!
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग की

