Friday, February 6, 2026

मुख्यमंत्री से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

Date:

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और सजगता के साथ कार्य करने की सलाह दी।

https://dprcg.gov.in/post/1764601304/Raipur-Trainee-IPS-officers-paid-a-courtesy-call-on-Chief-Minister-Shri-Vishnudev-Sai
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे क्षेत्रों में सेवा देते समय अधिकारियों को विशेष रूप से सतर्क रहते हुए त्वरित, जिम्मेदार और संवेदनशील तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आईजी अजय यादव, एसपी अभिषेक पल्लव, एएसपी पंकज शुक्ला तथा प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार, श्रीमती अंशिका जैन, प्रतिक दादा साहेब और श्रीमती मानषी उपस्थित थे।

केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की मुलाकात

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...