Friday, February 6, 2026

ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी : भारतीय नौसेना प्रमुख

बोले- अरब सागर में लगातार ऑपरेशस चल रहे, पाकिस्तान को हुआ आर्थिक नुकसान

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली में नेवी की सालाना प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। मई 2025 में शुरू हुए इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी नेवी के खिलाफ मजबूत तैनाती की। इसके कारण पाकिस्तान नौसेना अपने जहाज बंदरगाहों से बाहर नहीं निकाल सकी और अरब सागर के पास मकरान तट तक ही सीमित होकर रह गई।
नेवी चीफ ने कहा कि बीते 7-8 महीने से पश्चिमी अरब सागर में हमारे ऑपरेशन लगातार जारी है। इससे चलते पाकिस्तान की ओर जाने वाले व्यापारी जहाजों के रूट कम हुए हैं। उनकी बीमा राशि महंगी हुई है। इसके चलते पड़ोसी देश पर वित्तीय दबाव बढ़ा है।

जल्द शामिल होगी स्वदेशी न्यूक्लियर सबमरीन

एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही स्वदेशी न्यूक्लियर बैलिस्टिक सबमरीन आईएनएस अरिदमन को जल्द ही नौसेना में शामिल कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नौसेना को उम्मीद है कि 2029 तक राफेल-एम के चार लड़ाकू विमानों का पहला बेड़ा मिल जाएगा।

ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ स्थगित है : रक्षामंत्री

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...