कांग्रेस ने पीएम मोदी का एआई वीडियो किया पोस्ट, चाय बेचते दिखाया

      चाय बोलो चाय, बोलते दिखाया, भाजपा बोली- नामदार को कामदार पसंद नहीं

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चाय बेचते हुए एक एआई जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री को चायवाला दिखाया गया है। उनके एक हाथ में चाय की केतली और दूसरे हाथ में ग्लास है।
          इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जोर-जोर से ‘चाय बोलो, चाय-चाय चाहिए बोलते दिखाया गया गया है। एआई वीडियो में प्रधानमंत्री रेड कारपेट पर चल रहे हैं। उनके पीछे भारत सहित कई देशों के झंडे लगे हैं। इनमें भाजपा का भी झंडा है। इस एआई वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक ने पोस्ट किया है। बता दें कि रागिनी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘ब ई कौन किया बे। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘नामदार कांग्रेस ओबीसी समुदाय से आने वाले कामदार प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर सकती।

          पहले भी एआई वीडियो की वजह से विवादों में घिरी थी कांग्रेस

          यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने पीएम मोदी को लेकर कोई विवादास्पद वीडियो साझा किया। इससे पहले बिहार चुनाव के दौरान कांग्रेस ने एक एआई वीडियो साझा किया था, जिस पर भाजपा भड़क गई थी। इस वीडियो में दिखाया गया कि पीएम मोदी सपना देख रहे हैं और उनकी मां उन्हें उनकी राजनीति को लेकर डांट रही हैं।

          मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...