छत्तीसगढ़ : अंबिकापुर में 7°C पारा, उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड

      24 घंटे बाद 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान, जशपुर-पेंड्रा में सुबह-शाम अलाव का सहारा

      Date:

          रायपुर। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से छत्तीसगढ़ में तापमान और गिरने की संभावना है। मौसम विज्ञान के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद प्रदेश में रात और सुबह की ठंड बढ़ सकती है।
          आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अंबिकापुर में रात का तापमान गिरकर 7°C तक पहुंच गया। जशपुर और पेंड्रा इलाकों में सुबह-शाम लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर चेतावनी दी है कि अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव से हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर का खतरा बढ़ सकता है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि शीतलहर के दौरान, केवल आवश्यकता होने पर ही यात्रा करें और बाहर निकलते समय पूरी तरह गर्म कपड़े पहनें।

          छत्तीसगढ़ : सर्द हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, पेंड्रा में 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...