Friday, February 6, 2026

नेहरू को बदनाम करना आज की सत्ता का मुख्य मकसद : सोनिया गांधी

सरकार उनके इतिहास से मिटाना चाहती है, उन्हें गलत तरीके से पेश किया जा रहा

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। नई दिल्ली में नेहरू सेंटर इंडिया के लॉन्च समारोह में कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ बयानबाजी को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना की।
कार्यक्रम के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करना आज की सत्ता का मुख्य मकसद है। वह उन्हें सिर्फ इतिहास से मिटाना नहीं चाहती, बल्कि उनकी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक आधारों भी को कमजोर करना चाहती है, जिन पर देश खड़ा हुआ। उन्होंने आगे कहा कि इतने बड़े व्यक्तित्व (नेहरू) के जीवन और काम का एनालिसिस और समीक्षा होना स्वाभाविक है और ऐसा होना चाहिए भी। लेकिन उन्हें बदनाम करने, कमजोर दिखाने और उनकी बातें तोडऩे-मरोडऩे की संगठित कोशिश अस्वीकार्य है। नेहरू का व्यक्तित्व छोटा करने की कोशिश जारी है। उनका ऐतिहासिक बैकग्राउंड अलग रखकर उनके काम का आकलन करना अब आम होता जा रहा है। उनकी बहुमुखी विरासत खत्म करके दोबारा इतिहास लिखने की कोशिश हो रही है।

नेशनल हेराल्ड केस : एफआईआर में सोनिया-राहुल के अलावा सैम पित्रोदा का भी नाम

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...