भारत बनाम साउथ अफ्रीका : वनडे के बाद अब टी20 की बारी, पहला मैच 9 दिसंबर को

      वनडे सीरिज 2-1 से भारत के नाम, तीसरे वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में केएल राहुल की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया और सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। टीम इंडिया के लिए सीरीज में विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ ने शतक लगाए। अब अफ्रीकी टीम के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया सीरीज में सही टीम संयोजन तलाशने की कोशिश करेगी।

          भारत बनाम साउथ अफ्रीकाटी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। वहीं अफ्रीकी टीम के कप्तान एडन माक्ररम हैं। दोनों टीमों के पास कई स्टार प्लेयर्स मौजूद हैं, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देते हैं और टी20 क्रिकेट के बड़े महारथी हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच कटक के मैदान पर 9 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी20 न्यू चंडीगढ़ में 11 दिसंबर को और तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। फिर चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ में और सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेले जाएंगे। वहीं इनका टॉस आधे घंटे पहले होगा।

          T20 सीरीज का शेड्यूल

          • पहला T20 मैच- 9 दिसंबर, कटक
          • दूसरा T20 मैच- 11 दिसंबर, चंडीगढ़
          • तीसरा T20 मैच- 14 दिसंबर, धर्मशाला
          • चौथा T20 मैच- 17 दिसंबर, लखनऊ
          • पांचवां T20 मैच- 19 दिसंबर, अहमदाबाद

          भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका : खराब प्रदर्शन पर अब छलका पंत का दर्द

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              टेक-ऑफ के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश, 66 की मौत, 50 से अधिक घायल

              बोगोटा (एजेंसी)। कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का हरक्यूलिस...

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...