Friday, February 6, 2026

स्मृति मंधाना व पलाश मुछाल की शादी हुई कैंसिल

Date:

मुंबई (एजेंसी)। भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुछाल की शादी कैंसिल हो गई है। स्मृति और पलाश ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर इसकी जानकारी दी। बता दें कि दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी।
संगीत से लेकर हल्दी के कार्यक्रम हो चुके थे। बारात की तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में 23 नवंबर की सुबह स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आने के बाद शादी पोस्टपोन कर दी गई थी। शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं। दावा किया गया कि पलाश ने स्मृति के साथ धोखा किया है और उनका नाम वेडिंग कोरियोग्राफर से जोड़ा गया। इसी बीच स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें हटा दी थीं। स्मृति ने पोस्ट में लिखा- पिछले कुछ हफ्तों से मेरी निजी जिंदगी को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं, इसलिए मुझे लगा कि इस समय मुझे खुद इस बारे में बात कर देनी चाहिए। मैं बहुत निजी स्वभाव की इंसान हूं और अपनी प्राइवेसी बनाए रखना चाहती हूं, लेकिन यह साफ करना जरूरी है कि शादी अब कैंसिल हो गई है। मैं चाहती हूं कि यहीं इस मामले को खत्म कर दिया जाए और आप सभी से भी यही अनुरोध है कि इस विषय को आगे न बढ़ाएं। कृपया इस समय दोनों परिवारों की निजी जिंदगी का सम्मान करें और हमें थोड़ा समय दें, ताकि हम अपनी भावनाओं को संभाल सकें और आगे बढ़ सकें।
पलाश ने इंस्टा स्टोरी में लिखा- मैंने अपने जीवन में आगे बढऩे और अपनी निजी रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है। मेरे लिए यह बहुत मुश्किल स्थिति रही है, खासकर तब जब लोग बिना किसी आधार के फैल रही अफवाहों पर इतनी आसानी से रिएक्ट करते हैं। जो चीज मेरे लिए सबसे पवित्र थी, उसी पर ऐसी बातें होना बेहद दुखद है। यह मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है, और मैं इसे अपनी मान्यताओं पर टिके रहते हुए शांत और सम्मानजनक तरीके से संभालूंगा।

क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने कन्फर्म की इंगेजमेंट, प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद

जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस...