रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)।छत्तीसगढ़ सरकार के नए बजट में आयुष्मान योजना में बीमा राशि 10 लाख तक बढ़ सकती है। वित्त विभाग ने सभी विभागों से जानकारी मांगी है। विष्णुदेव सरकार मार्च 2026 में अपना तीसरा मुख्य बजट पेश कर सकती है इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। 24 दिसंबर तक सभी विभागों से जानकारी मंगाई गई है।

वित्त विभाग ने 17 बिंदुओं की गाइडलाइन जारी की है। सभी विभागों से योजनाओं का विस्तृत विवरण मांगा गया है। नए पदों के सृजन और भर्ती की स्थिति भी विभागों से ली जाएगी । यह भी देखा जाएगा कि पिछले बजट की राशि का कितना उपयोग हुआ और प्रमुख योजनाएं धरातल पर कितनी सफल रही।
छत्तीसगढ़ : विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 से
मोदी की गारंटी की प्रमुख योजनाओं में कृषि उन्नत योजना के तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3,100 रुपए के हिसाब से, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 1,000 रुपए मासिक आर्थिक सहायता, पांच साल में 1 लाख सरकारी भर्ती, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित 18 लाख आवासों की मंजूरी शामिल है।

