25 मौत के रसूखदार गुनहगारो के खिलाफ एफआईआर,चार सहयोगी गिरफ़्तार

      Date:

          पणजी (एजेंसी)। अर्पोरा नाइट क्लब में आग लगने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया है । गिरफ्तार आरोपियों में  चीफ़ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंहानिया और गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर शामिल है। वहीं क्लब के मालिक सौरभ लुथरा और गौरव लुथरा के ख़िलाफ़ भी एफ़आईआर दर्ज कर ली गई है।

          goa night club.webp 1

          गोवा : नाइट क्लब में फटा सिलेंडर, 25 लोगों की मौत

          गोवा के मुख्यमंत्री के मुताबिक इस दुर्घटना में कुल 25 लोगों की मौत हुई है। जो  शुरुआती रिपोर्ट सामने आई है, उसके मुताबिक़ क्लब में  इलेक्ट्रिकल फ़ायर क्रैकर्स जलाते हैं, उससे आग लगी है। फ़ायर डिपार्टमेंट की टीम को ऊपर सिर्फ़ दो शव दिखे थे, इसीलिए पहले उन्होंने सिर्फ़ दो शव की बात कही। बाद में जब क्लब के अंडरग्राउंड गए, तब बाकी 23 शव दिखे। इन शवों पर आग से जलने के निशान नहीं मिले है,सभी 23 की मौत घुटने के कारण हुई है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related