Saturday, February 7, 2026

इंडिगो ने यात्रियों को अब तक इतने सौ करोड़ किये रिफंड

इंडिगो के CEO एल्बर्स को सोमवार की शाम तक देना होगा जवाब

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी) फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) के नियमों में घोर लापरवाही बरतने से  फ्लाइट कैंसल होने के कारण  इंडिगो ने रविवार तक  610 करोड़ रुपये के रिफ़ंड प्रोसेस किए हैं । नागर विमानन मंत्रालय ने इंडिगो को यह भी निर्देश दिया है कि फ़्लाइट कैंसल होने के कारण प्रभावित यात्रा को रीशेड्यूल करने के लिए कोई यात्रियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जायेगा।

यात्रियों के सामानों को 48 घंटे के अंदर करे डिलीवर

इंडिगो

नागर विमानन मंत्रालय ने इंडिगो को यह भी निर्देश दिया है कि यात्रियों के सभी सामानों का पता लगाकर 48 घंटे के अंदर डिलीवर किया जाए।

तीसरे दिन भी इंडिगो में क्रू संकट, यात्रियों को एयरपोर्ट पर गुजारनी पड़ी रात

नागर विमानन मंत्रालय ने अब तक उठाए कदमों की जानकारी देते बताया कि देशभर में हवाई यात्रा संचालन तेज़ी से सामान्य हो रहा है। दूसरी सभी घरेलू एयरलाइंस सुचारू रूप से और पूरी क्षमता से काम कर रही हैं, जबकि इंडिगो के प्रदर्शन में आज लगातार सुधार देखा गया है और फ्लाइट शेड्यूल सामान्य स्तर पर लौट रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा स्थिति में ओवरचार्जिंग को रोकने के लिए प्रभावित रूटों पर हवाई किराए की सीमा तय की गई है। फ़्लाइट कैंसल होने के कारण मांग में बदलाव और हवाई किराए में अस्थायी बढ़ोतरी को देखते हुए, मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से हवाई किराए पर एक सीमा लागू की थी। सभी एयरलाइंस को संशोधित किराए को पालन करने का निर्देश दिया गया है।

इंडिगो के CEO एल्बर्स को सोमवार की शाम तक देना होगा जवाब

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इंडिगो के अकाउंटेबल मैनेजर और CEO  पीटर एल्बर्स को ऑपरेशनल संकट और नियमों का पालन न करने को लेकर 6 दिसंबर, 2025 को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए 24 घंटे का एक्सटेंशन दिया है। दोनों अधिकारियों ने रविवार, 7 दिसंबर की अपनी रिक्वेस्ट में कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए 24 घंटे का और समय मांगा था। रिक्वेस्ट को रिव्यू करने के बाद, DGCA ने डेडलाइन को 8 दिसंबर, 2025 को शाम 06.00 बजे तक बढ़ा दिया है। DGCA ने इंडिगो को 24 घंटे का एक्सटेंशन देते हुए ये स्पष्ट किया है कि उन्हें अब इसके बाद आगे कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा।

रविवार तक 2450 फ्लाइट्स कैंसिल

इंडिगो के ऑपरेशनल क्राइसिस का रविवार को लगातार छठा दिन रहा। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने रविवार को भी 650 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी। हालांकि, कंपनी 2300 डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में से 1650 फ्लाइट को ऑपरेट कर रही है। शनिवार को इंडिगो की 800 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं, जबकि शुक्रवार को कंपनी ने 1000 से भी ज्यादा उड़ानों को रद्द कर दिया था।

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...