Friday, February 6, 2026

गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के विजेता, फरहाना रनर-अप

Date:

मुंबई(एजेंसी)। गौरव खन्ना रियलिटी शो बिग बॉस 19 के विजेता बन गये है। वही फरहाना भट्ट रनर-अप रहीं। प्रणीत मोरे तीसरे स्थान पर तान्या मित्तल चौथे और अमाल मलिक पांचवें स्थान पर रहे। गौरव को विजेता की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये का पुरस्कार राशी दी गई है।

Bigg Boss 19 : सलमान खान रियलिटी शो में बिखेरेंगे जादू

बिग बॉस

फिनाले में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, अरमान मलिक और करण कुंद्रा जैसे कई सितारे पहुंचे। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी फिनाले में शामिल हुए। शो में उन्हें लॉरेंस गैंग की ओर से शामिल न होने की धमकी आई थी, इसके बावजूद वे शो में पहुंचे।बिग बॉस का यह सीजन 24 अगस्त से शुरू हुआ था। इस सीजन में कुल 18 कंटेस्टेंट आए थे। विजेता गौरव एक फेमस टीवी एक्टर हैं, जो सीआईडी और अनुपमा जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं।

अब तक के बिग बॉस विनर

* बिग बॉस पहला सीजन- राहुल रॉय
* बिग बॉस दूसरा सीजन- आशुतोष कौशिक
* बिग बॉस तीसरा सीजन- विंदू दारा सिंह
* बिग बॉस चौथा सीजन- श्वेता तिवारी
* बिग बॉस पांचवां सीजन- जूही परमार
* बिग बॉस छठवां सीजन- उर्वशी ढोलकिया
* बिग बॉस सातवां सीजन- तनिषा मुखर्जी
* बिग बॉस आठवां सीजन- गौतम गुलाटी
* बिग बॉस नौवां सीजन- प्रिंस नरूला
* बिग बॉस दसवां सीजन- मनवीर गुर्जर
* बिग बॉस 11वां सीजन- शिल्पा शिंदे
* बिग बॉस 12वां सीजन- दीपिका कक्कड़
* बिग बॉस 13वां सीजन- सिद्धार्थ शुक्ला
* बिग बॉस 14वां सीजन- रुबीना दिलैक
* बिग बॉस 15वां सीजन- तेजस्वी प्रकाश
* बिग बॉस 16वां सीजन- एमसी स्टेन
* बिग बॉस 17वां सीजन- मुनव्वर फारूकी
* बिग बॉस 18वां सीजन- करणवीर मेहरा
* बिग बॉस 19वां सीजन- गौरव खन्ना

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...