नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडिगो एयरलाइंस के हालिया संकट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नियम- कानून बनाने का मकसद सिर्फ सिस्टम को बेहतर करना होना चाहिए, न कि आम भारतीय नागरिकों को परेशान करना। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एनडीए सांसदों की बैठक में प्रधानमंत्री के बयान का हवाला देते हुए जानकारी साझा की है।
बता दें कि प्रधानमंंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब इंडिगो की कई फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी और देरी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है और कई उड़ानें रद भी हो रही हैं। किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जो भी नियम बनते हैं, वे प्रशासन को मजबूत करें, लोगों की जिंदगी आसान करें, न कि उन्हें मुश्किल में डालें। पीएम का जोर इस बात पर था कि किसी भी नीति या नियम का असर सीधे आम आदमी पर पड़ता है, इसलिए उसमें संवेदनशीलता जरूरी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इंडिगो के मौजूदा संकट का जिक्र करते हुए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उनका कहना था कि यात्रियों की परेशानी को कम से कम करना सरकार की प्राथमिकता है।
इंडिगो संकट के बीच सरकार का एलान, ज्यादा किराया वसूले तो होगी कार्रवाई

