छत्तीसगढ़ में यहां लगेगी डाक अदालत

      डाक ग्राहकों की शिकायत पर होगा प्रत्यक्ष समाधान

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल छत्तीसगढ़ परिमण्डल द्वारा परिमण्डल स्तर पर डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 18 दिसंबर को शाम 4 बजे प्रत्यक्ष एवं वर्चुअल दोनों माध्यमों से किया जाएगा।
          डाक अदालत में डाक ग्राहकों की विभिन्न श्रेणियों की शिकायतों—जैसे डाक वस्तुओं का वितरण, काउंटर सेवाएँ, लघु बचत योजनाएँ (आर.डी., बचत बैंक, बचत पत्र आदि), रजिस्ट्री, व्ही.पी. पार्सल, एक्सप्रेस पार्सल, स्पीड पोस्ट, मनी ऑर्डर, डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा—का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। ग्राहकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी शिकायतें, यदि कोई हो तो संबंधित प्रकरण का पूर्ण विवरण सहित 16 दिसम्बर को दोपहर 2.00 बजे तक कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल छत्तीसगढ़ परिमण्डल रायपुर में प्रस्तुत करें। निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त शिकायतें इस डाक अदालत में सम्मिलित नहीं की जाएँगी। डाक अदालत का आयोजन कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ परिमण्डल रायपुर जी.पी.ओ. बिल्डिंग, द्वितीय तल, जय स्तंभ चौक, रायपुर स्थित कार्यालय में किया जाएगा।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related