छत्तीसगढ़ के इन 17 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट

      अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर समेत 17 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल सकती है। सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग के लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है।
          इन चार शहरों में तापमान 10°C से नीचे पहुंच गया है, जिनमें मैनपाट, अंबिकापुर, पेंड्रा और जगदलपुर शामिल हैं। मैनपाट में रात का पारा 4°C से नीचे चला गया और वहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ में बदल गई हैं। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.3°C, पेंड्रा में 10°C और जगदलपुर में 9.9°C दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 30.9°C दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

          इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

          गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और कोरबा शामिल हैं।

          छत्तीसगढ़ : अंबिकापुर में 7°C पारा, उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...