मेडिकल पीजी सीटों को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

      छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए 50% आरक्षण की मांग

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मेडिकल पीजी सीटों में राज्य कोटा घटाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पत्र लिखा है। डॉ. महंत ने मांग की है कि मेडिकल पीजी की कम से कम 50 प्रतिशत सीटें प्रदेश के छात्रों के लिए रखी जानी चाहिए।

          डॉ. चरणदास महंत का कहना है कि मौजूदा स्थिति में राज्य कोटे की सीटें आधी होकर 25 प्रतिशत रह गई हैं। जिससे छत्तीसगढ़ के मेडिकल छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा। डॉ. महंत ने लिखा कि मेडिकल कॉलेजों से आए जूनियर डॉक्टर और छात्र प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर उनसे मुलाकात की है। छात्रों को उम्मीद है कि सरकार उनके हित में निर्णय लेगी। उन्होंने लिखा कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के छात्रों का कोटा घटकर 25 प्रतिशत रह गया है, जो पिछले साल के मुकाबले बहुत कम है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों से जूनियर डॉक्टर और छात्र प्रतिनिधि मुझसे मिले हैं। आपसे छात्र हित में निर्णय की अपेक्षा और विश्वास है।

          छत्तीसगढ़ : मेडिकल पीजी में राज्य कोटे की सीटें अब 50% से घटकर 25 प्रतिशत हुई

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...