नई दिल्ली (एजेंसी)। गोवा अग्निकांड के पांचवें दिन क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड पुलिस ने हिरासत में लिया है। जो गोवा के उनके नाइटक्लब में आग लगने के बाद भारत से फरार चल रहे थे। बता दें कि अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय अधिकारियों की एक टीम थाईलैंड के लिए रवाना हो चुकी है और 24 घंटे के भीतर लूथरा ब्रदर्स को वापस लेकर आएगी। संभावना है कि भारत लाने के बाद गोवा पुलिस दोनों को अपनी हिरासत में लेगी। बता दें कि गोवा के बिर्च नाइट क्लब में 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों भाई भारत छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए थे। दोनों पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।
गोवा : नाइट क्लब में फटा सिलेंडर, 25 लोगों की मौत

