SSC जीडी कॉन्स्टेबल के 25,487 पदों पर भर्ती की फोर्स वाइज डिटेल जारी

      CISF में 14,595 पद, CRPF में 5,490 वैकेंसी

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और SSF में कॉन्स्टेबल जीडी और असम राइफल्स परीक्षा, 2026 में राइफलमैन (GD) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 1 दिसंबर 2025 से जारी है। SSC की ओर से अब इस भर्ती के लिए फोर्स वाइज डिटेल जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। इन पदों में से 23,467 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। वहीं महिलाओं के लिए 2,020 पद आरक्षित हैं।

          फोर्स वाइज डिटेल :

          फोर्स का नामपदों की संख्या
          बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF)616
          सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF)14595
          सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF)5490
          सशस्त्र सीमा बल (SSB)1764
          इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)1293
          असम राइफल्स (AR)1706
          सचिवालय सुरक्षा बल (SSF)23
          कुल पदों की संख्या25,487

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

          • 10वीं पास

          शारीरिक योग्यता 

          • हाइट:
          • पुरुष : 170 सेमी
          • महिला : 157 सेमी
          • सीना :
          • पुरुष : 80 सेमी जिसमें 5 सेमी का अतिरिक्त फुलाव भी हो।
          • दौड़ :
          • पुरुष : 5 किमी दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होगी।
          • महिला : 1.6 किमी की दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी।

          एज लिमिट 

          • उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 तक 18-23 वर्ष होनी चाहिए।
          • 2 जनवरी, 2003 से पहले और 1 जनवरी, 2008 के बाद पैदा हुए उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं।
          • एससी, एसटी : 5 साल की छूट
          • ओबीसी : 3 साल की छूट
          • एक्स सर्विसमैन : 3 साल की छूट

          सैलरी 

          • लेवल – 3 के अनुसार 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह

          फीस 

          • जनरल : 100 रुपए
          • महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन : नि:शुल्क

          सिलेक्शन प्रोसेस

          • कंप्यूटर आधारित टेस्ट
          • शारीरिक परीक्षण
          • मेडिकल टेस्‍ट डॉक्‍यूमेंट्स वेर‍िफिकेशन

          एग्जाम पैटर्न 

          • क्वेश्चन पैटर्न : एमसीक्यू
          • ड्यूरेशन : 60 मिनट
          • नेगेटिव मार्किंग : 0.25 मार्क्स
          • लैंग्वेज : हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।
          सब्जेक्टप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
          जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग2040
          जनरल नॉलेज एंड जनरल अवेयरनेस2040
          एलिमेंट्री मैथ्स2040
          इंग्लिश/हिंदी2040
          टोटल80160

          जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

          • 10वीं की मार्कशीट।
          • उम्मीदवार का आधार कार्ड।
          • जाति प्रमाण पत्र।
          • मूल निवास प्रमाण पत्र।
          • मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी।
          • पासपोर्ट साइज फोटो पर सिग्नेचर।

          ऐसे करें आवेदन 

          • कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
          • वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
          • अपने क्रेडेंशियल्स का यूज करके लॉग इन करें।
          • कॉन्स्टेबल (जीडी) परीक्षा 2026 आवेदन लिंक खोलें।
          • अपना स्कैन किया हुआ सिग्नेचर अपलोड करें।
          • फीस का भुगतान करें।
          • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

          SSC जीडी कॉन्स्टेबल के 25,487 पदों पर निकली भर्ती

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...