छत्तीसगढ़ : कांस्टेबल भर्ती में गड़बड़ी, बड़ी संख्या में हाईकोर्ट पहुंचे कैंडिडेट्स

      Date:

          बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी व भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। बता दें कि प्रदेश के कई जिलों के अभ्यर्थी हाईकोर्ट पहुंचे। हाईकोर्ट के गेट के सामने सभा कर याचिका प्रस्तुत करने पर चर्चा कर रहे थे इसी दौरान उन्हें पुलिस ने हटा दिया। जिसके बाद देर शाम सभी पुलिस ग्राउंड में जमा हुए और शुक्रवार को याचिका लगाने पर सहमति बनी। प्रतियोगियों का आरोप है कि मैरिट में आए युवाओं की जगह कम अंक पाने वालों का चयन किया गया है। वहीं, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शी नहीं है। इससे योग्य अभ्यर्थी चयन से वंचित हो गए हैं।
          बता दें कि प्रदेश के सभी 33 जिलों में आरक्षकों के कुल 5967 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 9 दिसंबर को जिला स्तर पर चयन सूची जारी की गई है। परिणाम घोषित होने के बाद से परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 10 दिसंबर को जिला स्तर पर रणनीति बनाने के बाद हजारों युवा 11 दिसंबर को बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों से जिलेवार जानकारी लेकर गड़बड़ी की लिस्ट बनाई है, जिसके बाद अब वो न्याय के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाने की तैयारी कर रहे हैं। युवाओं ने शुक्रवार यानि आज याचिकाएं प्रस्तुत करने पर सहमति जताई है।

          छत्तीसगढ़ : मेडिकल पीजी में राज्य कोटे की सीटें अब 50% से घटकर 25 प्रतिशत हुई

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...