मेलबर्न (एजेंसी)। आस्ट्रेलिया में सिडनी के बोंडी बीच पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। घटना बाद बड़ी संख्या में लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे।
इस घटना को लेकर पुलिस सिडनी पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस ने बताया कि सिडनी के प्रसिद्ध बोंडी बीच पर कई गोलियों की आवाज की खबरों के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और जनता से सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का आग्रह किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने कहा कि पुलिस बॉन्डी बीच पर हो रही एक घटना पर कार्रवाई कर रही है और जनता से उस क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह कर रही है। घटनास्थल पर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर चले जाना चाहिए।

आस्ट्रेलिया : बोंडी बीच पर फायरिंग, 10 की मौत
Date:
