Friday, February 6, 2026

जॉर्डन में बोले प्रधानमंत्री मोदी- हमें व्यापारिक संबंधों को फिर से जीवित करना होगा

Date:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीनई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जॉर्डन दौरे पर हैं। दौरे के आखिरी दिन अम्मान में आयोजित इंडिया- जॉर्डन बिजनेस फोरम में पीएम मोदी ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने भारत और जॉर्डन के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ाने पर चर्चा की। साथ ही प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के व्यवसायिक नेताओं से बातचीत भी की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत -जॉर्डन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और दोनों देशों के रिश्ते सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इन्हें लंबे समय के मजबूत साझे में बदला जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि व्यापार की दुनिया में आंकड़ों की अपनी अहमियत होती है, लेकिन भारत और जॉर्डन का लक्ष्य केवल व्यापार बढ़ाना नहीं, बल्कि भरोसे और साझेदारी पर आधारित भविष्य बनाना है। उन्होंने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय था जब गुजरात से यूरोप तक व्यापार पेट्रा के रास्ते होता था। अब समय आ गया है कि उन पुराने व्यापारिक रास्तों और रिश्तों को फिर से जीवित किया जाए, ताकि आने वाले समय में दोनों देशों को समृद्धि मिल सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में आगे बताया कि जॉर्डन के राजा से हुई अपनी मुलाकात में उन्होंने इस बात पर विस्तार से चर्चा की कि कैसे भौगोलिक स्थिति को अवसर में बदला जाए और उन अवसरों से आर्थिक विकास किया जाए। उन्होंने जॉर्डन के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि जॉर्डन आज एक ऐसा सेतु (ब्रिज) बनकर उभरा है, जो अलग-अलग क्षेत्रों के बीच सहयोग बढ़ाने में मदद कर रहा है।

भारत की आर्थिक विकास दर 8 प्रतिशत से ज्यादा

जॉर्डन बिजनेस फोरम में पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत की आर्थिक स्थिति पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक विकास दर आठ प्रतिशत से ज्यादा है, जो बेहतर उत्पादकता, मजबूत शासन व्यवस्था और नवाचार पर आधारित नीतियों का नतीजा है। इसके कारण भारत में निवेश और व्यापार के लिए नए अवसर खुल रहे हैं, जिसका फायदा जॉर्डन के निवेशक और कारोबारी भी उठा सकते हैं।

मन की बात : प्रधानमंत्री ने खेलों में मिली उपलब्धियों को सराहा

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...