दिल्ली में सिर्फ बीएस-6 इंजन गाडिय़ों को एंट्री

      Date:

      • पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिल रहा पेट्रोल-डीजल

          नई दिल्ली (एजेंसी)। बुधवार- गुरूवार रात से दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का चौथा फेज लागू हो गया है। इसके तहत कई सख्त नियम लगाए गए है। दिल्ली में आज से सिर्फ बीएस-6 इंजन वाली गाडिय़ों को एंट्री मिल रही है।
          बता दें कि इससे कम मानक वाले, दिल्ली के बाहर की गाडिय़ों को शहर में आने नहीं दिया जा रहा है। इस फैसले से दिल्ली में बाहर से रोजाना आने-जाने वाली 12 लाख गाडिय़ों पर असर पड़ा है। नोएडा से 4 लाख से ज्यादा गुरुग्राम से 2 लाख और गाजियाबाद से 5.5 लाख वाहनों को दिल्ली में आने से बैन कर दिया गया है। शहर के अंदर और बॉर्डर पर जगह-जगह गाडिय़ों की चेकिंग की जा रही है। पीयूसी जांच में फेल होने पर गाडिय़ों को बिना फ्यूल दिए पेट्रोल पंप से लौटाया जा रहा है।

          दिल्ली मेट्रो ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related