छात्रों को साफ हवा देने 10 हजार क्लासरूम में लगाए जाएंगे एयर प्यूरीफायर

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। स्कूलों में छात्रों को साफ हवा देने के लिए 10 हजार क्लासरूम में एयर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार लंबे समय के प्रशासनिक उपायों के जरिए प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदूषण एक दिन की समस्या नहीं है इसके लिए लंबे समय तक काम करना पड़ेगा।
          शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में कुल 38,000 क्लासरूम हैं, और पहले फेज में 10,000 क्लासरूम में एयर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे। उन्होंने पिछली आम आदमी पार्टी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हम वो लोग नहीं हैं जो आईआईटी की डिग्री दिखाते हैं और ऑड-ईवन या गाड़ी ऑन, गाड़ी ऑफ जैसे कैंपेन करते हैं। हम लंबे समय के प्रशासनिक तरीकों से प्रदूषण की समस्या से निपट रहे हैं। सूद ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार चाहती है कि बच्चे न केवल स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करें, बल्कि स्वच्छ हवा में सांस भी लें। उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करें और साफ हवा में सांस लें। पहले फेज में 10,000 क्लासरूम में एयर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे।

          दिल्ली में सिर्फ बीएस-6 इंजन गाडिय़ों को एंट्री

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related