पांचवें टी-20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया

      Date:

      • लगातार 8वीं टी-20 सीरीज जीता भारत, तिलक-पंड्या की फिफ्टी, चक्रवर्ती को 4 विकेट

          अहमदाबादअहमदाबाद (एजेंसी)। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी-20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने लगातार 8वीं सीरीज जीती है।
          अहमदाबाद में 232 रन का टारगेट चेज रही साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी। वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए। क्विंटन डी कॉक ने 35 बॉल पर 65 रन बनाए। इससे पहले भारतीय टीम ने तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या के अर्धशतकों के सहारे 20 ओवर में 5 विकेट पर 231 रन का स्कोर बनाया। तिलक ने 42 बॉल पर 73 रन बनाए, जबकि पंड्या ने 25 बॉल पर 63 रन की पारी खेली। संजू सैमसन ने 37 और अभिषेक शर्मा ने 34 रन बनाए। पंड्या ने 16 बॉल पर फिफ्टी लगाई पंड्या ने 16 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। यह भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। टीम इंडिया की ओर से सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड युवराज सिंह (12 बॉल) के नाम है। तिलक-पंड्या में 105 रन की साझेदारी भारतीय टीम ने 115 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या ने चौथे विकेट के लिए 44 बॉल पर 104 रन की साझेदारी की।

          पहले टी-20 मैच में भारत की जीत, दक्षिण अफ्रीका को हराया

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...