Friday, February 6, 2026

समस्याओं का समाधान कर रही डबल इंजन की सरकार : प्रधानमंत्री

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार कांग्रेस द्वारा पैदा की गई समस्याओं का समाधान कर रही है। औद्योगीकरण और कनेक्टिविटी असम के युवाओं को बड़े सपने देखने के योग्य बना रही है। उक्त बातें पीएम मोदी अपने असम दौरे के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने डिब्रूगढ़ में खाद कारखाने का शिलान्यास किया।
असम से एक बार फिर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारी डबल इंजन की सरकार कांग्रेस द्वारा पैदा की गई समस्याओं का समाधान भी कर रही है। असम की तरह देश के दूसरे राज्यों में भी खाद की कितनी ही फैक्ट्रियां बंद हो गई थी। जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले यूरिया के लिए किसानों को लाइनों में लगना पड़ता था, पुलिस किसानों पर लाठी बरसाती थी। कांग्रेस ने जिन हालातों को बिगाड़ा था, हमारी सरकार उन्हें सुधारने के लिए एड़ी-चोटी की ताकत लगा रही है। डिब्रूगढ़ में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘ये कांग्रेस अभी भी देश विरोधी सोच को आगे बढ़ा रही है। ये लोग असम के जंगल, जमीन पर बांग्लादेशी घुसपैठिओं को बसाना चाहते हैं। उनको सिर्फ अपनी वोटबैंक मजबूत करनी है, आपकी कोई परवाह नहीं है। कांग्रेस को आपलोगों की पहचान से कोई लेना-देना नहीं है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि आज बीज से बाजार तक भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी है। खेत के काम के लिए सीधे खाते में पैसे पहुंचाए जा रहे हैं। ताकि किसान को उधार के लिए भटकना न पड़े। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 4 लाख करोड़ रुपए किसानों के खाते में भेजे गए हैं।

बंगाल में घुसपैठियों को टीएमसी का संरक्षण : प्रधानमंत्री

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...