रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अगले महीने छत्तीसगढ़ के कांगे्रस जिलाध्यक्षों की क्लास लेंगे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार यह अहम प्रशिक्षण कार्यक्रम बस्तर या सरगुजा संभाग में आयोजित किया जा सकता है।
दोनों ही क्षेत्र आदिवासी बहुल होने के साथ-साथ कांग्रेस के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। यहां जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों, मीडिया मैनेजमेंट, सोशल मीडिया कैंपेन और जनता से सीधे जुड़ाव को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। सभी जिलाध्यक्ष यहां रहेंगे। राहुल गांधी सहित केंद्रीय नेताओं का शेड्यूल तय होने के बाद पार्टी इसके लिए दिशा-निर्देश जारी करेगी। जानकारी के अनुसार इस ट्रेनिंग कैंप में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा, शशिकांत सेंथिल, सहित तमाम दिग्गज नेता और एक्सपर्ट शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी को दो दिन शामिल रहने का प्रस्ताव भेजा गया है।
एडीजीपी वाई पूरण कुमार के परिवार से मिले राहुल गांधी

